{"_id":"6286ab9db6798633495d48e3","slug":"jammu-kashmir-news-katra-news-jmu2601650107","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग पर नियंत्रण के बाद वैष्णो देवी यात्रा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग पर नियंत्रण के बाद वैष्णो देवी यात्रा बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। त्रिकुटा पहाड़ियों में हिमकोटि के पास के जंगलों में लगी आग को नियंत्रित करने के बाद वीरवार को माता वैष्णो देवी की यात्रा दोनों मार्गों पर पुन: शुरू कर दी गई। बुधवार देर शाम आग का धुआं यात्रा मार्ग की ओर बढ़ने के कारण एहतियातन यात्रा को रोक दिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि हिमकोटि जंगलों की आग पर काबू के बाद वीरवार की सुबह कटड़ा स्थित आधार शिविर में श्रद्धालुओं का पंजीकरण अपने निर्धारित समय पर शुरू कर दिया गया। पहले पुराने मार्ग पर यात्रा बहाल की गई। उसके बाद दोपहर को अर्धकुंवारी से भवन के नए मार्ग को भी खोल दिया गया। इसके साथ ही बैटरी कार सेवा भी बहाल कर दी गई।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से त्रिकुटा पहाड़ियों पर आग लगने की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। इसका प्रभाव वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं पर भी पड़ रहा है। यात्रा मार्ग के नजदीक होने के कारण कई बार धुंआ मुख्य मार्ग पर आ जाता है और बुधवार को यात्रा को एहतियातन रोकना पड़ा। इस दौरान पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।