{"_id":"5fea1ff68ebc3e3b6b5562b3","slug":"jam-udhampur-news-jmu225719772","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे बाद राजमार्ग खुलते ही लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे बाद राजमार्ग खुलते ही लग गया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने और जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग करीब दस घंटे बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। उधमपुर में भी सैकड़ों वाहनों को रोक कर रखा गया। सुबह करीब 11 बजे राजमार्ग के खुलने पर पहले बीच में फंसे वाहनों को रवाना किया गया। इसके बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया। इसके बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और रात तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे।
करीब सप्ताह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित है। सप्ताह में कई बार पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हुआ है और पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
रविवार को सुबह से रात करीब नौ बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा था। इसके बाद पस्सियां हटा कर यातायात को बहाल कर दिया था। इसी बीच जवाहर टनल क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई और रामबन के विभिन्न इलाकों में पस्सियां गिरने पर रात करीब एक बजे फिर से राजमार्ग बंद हो गया। जिससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया। सोमवार सुबह 11 बजे फिर से यातायात बहाल हुआ मगर जाम लगने से रामबन तक वाहन रेंगते नजर आए। तीन दिन बाद पुलिस ने उधमपुर में रोके ट्रकों को भी घाटी की तरफ रवाना कर दिया। उधर, डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ जाने वाले वाहनों की भी आवाजाही प्रभावित रही।