फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jam on the highway is seeking employment

रोजगार की मांग पर हाईवे जाम किया

Wed, 03 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jam on the highway is seeking employment

उधमपुर से चिनैनी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन के निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी गैंबन के कार्यालय के बाहर मोड़ में पैंथर्स पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय लोगों को भी रोजगार देने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का घेराव करते हुए राजमार्ग को भी अवरुद्ध किया।

विज्ञापन


बाद में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। पार्टी के नेता जगदेव सिंह जग्गा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि फोरलेन में आने वाली जमीन का मुआवजा देने की बात की गई थी। अभी तक लोगों को जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है। गांव मोड़, बलि, समरोली, चिरडी, कीथर, मादा आदि गांव के लोगों ने मोड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया।
विज्ञापन


जग्गा ने बताया कि राजमार्ग को फोरलेन करने के लिए जो काम किया जा रहा है, उसमें स्थानीय लोगों की उपजाऊ जमीन आई है। कई परिवार बेघर हो गए हैं। किसानों को न तो जमीन का ठीक से मुआवजा दिया जा रहा है और न ही उन्हें को कोई रोजगार दिया जा रहा है। यह सरासर नाइंसाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन तथा कंपनी ने लोगों से यह वायदा किया थाकि फोरलेन में जिन लोगों की जमीनें आएंगी, उन्हें नौकरी दी जाएगी। परंतु अब तक किसी को नौकरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गैंबन इंडिया कंपनी स्थानीय लोगों के साथ धोखा कर रही है। बाहरी राज्य पंजाब, उतरप्रदेश तथा कश्मीरी के ठेकेदारों को काम दे दिया है।

स्थानीय ठेकेदारों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि जो बाहरी राज्यों के ठेकेदार इस कार्य को करवा रहे हैं, वह वहीं के लेबर को तरजीह दे रहे हैं। स्थानीय लोगों की अनदेखी की जा रही है।


पैंथर्स पार्टी यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जज्गा ने ज्ञापन की एक कापी एडिशनल डीसी को भी सौंप दी है और कंपनी को पांच फरवरी तक का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्होंने स्थानीय लोगों को तरजीह नहीं दी तो वह लोगों के साथ कंपनी का घेराव करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed