{"_id":"000fdcf25f410824dc0e48ffb9d4f053","slug":"jam-on-the-highway-is-seeking-employment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार की मांग पर हाईवे जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार की मांग पर हाईवे जाम किया
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर से चिनैनी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन के निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी गैंबन के कार्यालय के बाहर मोड़ में पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय लोगों को भी रोजगार देने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का घेराव करते हुए राजमार्ग को भी अवरुद्ध किया।
विज्ञापन
बाद में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। पार्टी के नेता जगदेव सिंह जग्गा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि फोरलेन में आने वाली जमीन का मुआवजा देने की बात की गई थी। अभी तक लोगों को जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है। गांव मोड़, बलि, समरोली, चिरडी, कीथर, मादा आदि गांव के लोगों ने मोड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया।
विज्ञापन
जग्गा ने बताया कि राजमार्ग को फोरलेन करने के लिए जो काम किया जा रहा है, उसमें स्थानीय लोगों की उपजाऊ जमीन आई है। कई परिवार बेघर हो गए हैं। किसानों को न तो जमीन का ठीक से मुआवजा दिया जा रहा है और न ही उन्हें को कोई रोजगार दिया जा रहा है। यह सरासर नाइंसाफी है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन तथा कंपनी ने लोगों से यह वायदा किया थाकि फोरलेन में जिन लोगों की जमीनें आएंगी, उन्हें नौकरी दी जाएगी। परंतु अब तक किसी को नौकरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गैंबन इंडिया कंपनी स्थानीय लोगों के साथ धोखा कर रही है। बाहरी राज्य पंजाब, उतरप्रदेश तथा कश्मीरी के ठेकेदारों को काम दे दिया है।
स्थानीय ठेकेदारों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि जो बाहरी राज्यों के ठेकेदार इस कार्य को करवा रहे हैं, वह वहीं के लेबर को तरजीह दे रहे हैं। स्थानीय लोगों की अनदेखी की जा रही है।
पैंथर्स पार्टी यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जज्गा ने ज्ञापन की एक कापी एडिशनल डीसी को भी सौंप दी है और कंपनी को पांच फरवरी तक का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्होंने स्थानीय लोगों को तरजीह नहीं दी तो वह लोगों के साथ कंपनी का घेराव करेगी।