फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jam on the highway

हाईवे पर फंसे यात्री रहे परेशान

Sat, 31 Oct 2015 01:18 AM IST
चिनैनी/अमर उजाला ब्यूरो
चिनैनी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jam on the highway

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम की समस्या ने वीरवार देर रात से शुक्रवार दोपहर तक लोगों को परेशान कर रख दिया। एक घंटे का सफर पांच से छह घंटे तय किया गया। उधमपुर से चिनैनी तक का सफर करने के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। लंबे जाम के कारण आपातकालीन सेवा भी बाधित रही।

विज्ञापन


एंबुलेंस, पीएचई टैंकर, बिजली विभाग की गाड़ियों के अलावा वीआईपी भी जाम में फंसे रहे। रामबन, डोडा, किश्तवाड़ के यात्रियों के अलावा दूसरे राज्यों के सैलानियों को भी फंसे रहना पड़ा। हाईवे पर जाम ने स्कूल और कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी में डाला।
विज्ञापन


चिनैनी से केवी के छात्र जो कि सुबह साढ़े सात बजे स्कूल के लिए निकले थे, उन्हें तीन किलोमीटर का सफर करने में तीन घंटे का समय लग गया। साढे़ दस बजे स्कूल पहुंचे। वहीं चिनैनी से उधमपुर, जम्मू, पत्नीटाप, बटोत चलने वाले यात्री वाहन भी जाम के चलते समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान यात्री विशाल गुप्ता, कपिल, विकास, केवल कृष्ण ने कहा कि यदि हाईवे पर वाहन खराब हो जाए तो उसे हटाने के लिए तुरंत क्रेन का इंतजाम करना चाहिए।वहीं ट्रैफिककि एसएसपी संजय कोतवाल ने कहा कि हाइवे पर जगह-जगह वाहन खराब होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसे खुलवा दिया गया है।

हाईवे पूरी तरह से क्लीयर है। उन्होंने बताया कि दरबार मूव के चलते 31 अक्तूबर और एक नवंबर को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहन बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed