{"_id":"6227a56cf7da9b2ef73e8483","slug":"international-women-day-katra-news-jmu2553421158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने खेलों में किए दो दो हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने खेलों में किए दो दो हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने खेल परिसर में महिलाओं के लिए खेलों का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अतिरिक्त सीईओ नवनीत सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान आयोजित हुई रस्साकसी प्रतियोगिता में श्राइन बोर्ड की महिला कर्मचारियों और कॉलेज ऑफ नर्सिंग कक्डयाल की 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने योगासन, दो किमी दौड़, 50 मीटर दौड़, सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़ जैसे विभिन्न खेलों में भी हाथ आजमाए। इन प्रतिभागियों ने एक रैली भी निकाली, जो खेल परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए आध्यात्मिक केंद्र कटड़ा में समाप्त हुई।
श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने कहा कि महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है। देश को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर संयुक्त सीईओ सुनील शर्मा, महेश शर्मा, डॉ. शैला कैनी, प्रधानाचार्य नर्सिंग कॉलेज, आदि लोग मौजूद रहे।