फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Instructions to speed up the establishment of Kovid Centers

कोविड केंद्रों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
Instructions to speed up the establishment of Kovid Centers
किश्तवाड़। जिले के मुगल मैदान और छात्रू के दो प्रखंडों की प्रत्येक पंचायत में पांच बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केंद्रों की स्थापना को गति देने के लिए जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बुधवार को पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्हें कोविड केंद्रों की स्थापना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए कहा गया। टीआरसी केंद्र में बैठक के दौरान मुगल मैदान बीडीसी अध्यक्ष शरीफा बेगम, एसडीएम छात्रू इंद्रजीत सिंह परिहार, सीएमओ किश्तवाड़ डॉ आरएस मम्हास, तहसीलदार मुगल मैदान नईम इकबाल शेख, बीडीओ मुगल मैदान अरुण कुमार बडियाल, थाना प्रभारी संदीप परिहार और अन्य पीआरआई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीसी ने पंचायती राज संस्थाओं को बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रत्येक पंचायत में पांच बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केंद्र स्थापित किए गए हैं। एलजी के निर्देशानुसार इन कोविड केयर केंद्रों को फास्ट ट्रैक आधार पर स्थापित किया गया है। इस संदर्भ में डीसी ने सभी पंचायती राज संस्थाओं से आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी पंचायतों में इन केंद्रों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि उन लोगों को खोजा जाए जो कोरोना से संक्रमित हैं और आइसोलेट होने के लिए उनके पास सही व्यवस्थाएं नहीं हैं। उन संक्रमितों की देखभाल इन कोविड केंद्रों में होगी। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में शत-प्रतिशत टीकाकरण और परीक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जो बकाया हैं, उनका भी उचित टीकाकरण और परीक्षण कराएं।
विज्ञापन

इसी प्रकार डाक बंगलो छात्रू उप जिला मुख्यालय में भी ब्लॉक के पीआरआई सदस्यों के साथ बैठक हुई, जिसमें बीडीसी अध्यक्ष छात्रू हमीदा बेगम, डीडीसी सदस्य छात्रू रुबीना बेगम और अन्य पीआरआई सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों से प्रयासों को कई गुना तेज करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed