{"_id":"6ac55484b22564a3a806b62f","slug":"instructions-issued-to-make-the-shalimar-lift-water-supply-scheme-operational-soon-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1818-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शालीमार लिफ्ट जलापूर्ति योजना को जल्द चालू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शालीमार लिफ्ट जलापूर्ति योजना को जल्द चालू करने के निर्देश
Wed, 07 Oct 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने मंगलवार को अतिरिक्त एचआरटी शालीमार लिफ्ट जलापूर्ति योजना की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए इसे जल्द से जल्द चालू करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से शहर में पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
बैठक में जल शक्ति विभाग और जेपीडीसीएल के अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी लंबित कार्य समय पर पूरा करने को कहा गया। डीसी ने एनएचपीसी को व्यर्थ बह रहे ओवरफ्लो पानी की टैपिंग कर जल शक्ति विभाग को उपलब्ध कराने तथा जेपीडीसीएल को स्वतंत्र विद्युत लाइन से अतिरिक्त कनेक्शन हटाने और जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जल शक्ति व जेपीडीसीएल के अधिशासी अभियंता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संवाद