फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Instructions for making DPR of cluster tribal village

क्लस्टर आदिवासी गांव की डीपीआर बनाने के निर्देश

विज्ञापन
Instructions for making DPR of cluster tribal village
किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को एक प्रशासनिक बैठक हुई। इसमें जनजातीय योजना, एकीकृत विकास ग्राम योजना, आयुष्मान भारत सेहत योजना और आरबीएसके के कार्यान्वयन की तैयारी और प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान डीसी ने क्लस्टर आदिवासी गांव की योजना के संदर्भ में डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारियों ने जनजातीय योजना की सभी योजनाओं के नवीनतम भौतिक और वित्तीय स्थिति के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा जनजातीय योजना, कार्य के निष्पादन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। डीसी ने क्लस्टर आदिवासी गांव पर डीपीआर बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को एडीडीसी की अध्यक्षता में तीन सितंबर 2021 को चिन्हित गांव का मौके पर दौरा करने और संबंधित विभागीय प्रमुखों के अलावा आगे की कार्रवाई के लिए अंतिम रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए। डीपीआर तैयार करने और तीन सितंबर से पहले कार्यालय में जमा करने के लिए कहा। बैठक में एससीए-एससीएसपी की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एक्सईएन आरईडब्ल्यू को आगे की कार्रवाई के लिए जिला विकास आयुक्त कार्यालय में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए क्षेत्रीय विकास योजना के तहत अनुमान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। जिला विकास आयुक्त किश्तवाड़ ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी किश्तवाड़ को भी निर्देश दिया कि बौंजवा प्रखंड में एसटी छात्रावास के निर्माण की व्यवहार्यता रिपोर्ट तत्काल डीडीसी कार्यालय में जमा करें। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed