{"_id":"6022c94b8ebc3ed649375585","slug":"instructions-for-early-resolution-of-personnel-problems-katra-news-jmu228792485","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों की समस्याओं का जल्द निपटारा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों की समस्याओं का जल्द निपटारा करने के निर्देश
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से प्रसिद्ध अर्धक्वारी मंदिर क्षेत्र में मंगलवार को शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सीईओ रमेश कुमार ने बोर्ड कर्मियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
शिविर में श्राइन बोर्ड कर्मचारियों ने अस्थायी कर्मचारियों को स्थाई करने के साथ ही समय पर पदोन्नति देने की मांग उठाई। सीईओ ने आश्वासन दिया कि मांगों का यथाशीघ्र हल किया जाएगा, जिसे लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग और सेवाभाव से ही मां वैष्णो देवी भवन ने विश्व में प्रसिद्धि पाई है। श्राइन बोर्ड का नाम रोशन हुआ है, जिसके चलते 2019 में मां वैष्णो देवी भवन को बेस्ट आइकॉनिक प्लेस सहित अन्य सम्मान मिले हैं। इस मौके पर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर श्राइन बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में डिप्टी सीईओ दीपक दूबे, डॉ. सुनील शर्मा, विश्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।