{"_id":"61c765816bcb904cc741e2c1","slug":"inspection-udhampur-news-jmu250576337","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढोला पंचायत का दौरा कर डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद ने सुनी जनसमस्याएं,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढोला पंचायत का दौरा कर डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद ने सुनी जनसमस्याएं,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष लाल चंद ने जिब क्षेत्र की बढोला पंचायत का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बढोला में लगाए गए हैंडपंप का भी उद्घाटन किया। डीडीसी अध्यक्ष ने जनसमस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया।
डीडीसी अध्यक्ष ने राजकीय बालिका मध्य विद्यालय तथा स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र बढोला का भी दौरा किया। जहां उन्होंने इन संस्थानों के कामकाज का जायजा लिया। इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने मिडिल स्कूल में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण की मांग की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि स्कूल में 03 कमरे हैं जो लगभग 80 छात्रों को समायोजित करने के लिए अपर्याप्त हैं।
डीडीसी अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि उनके सभी वास्तविक मुद्दों का समाधान किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र बढोला में उन्होंने पाया कि स्वास्थ्य केंद्र का भवन काफी खस्ताहाल है। इसके सुधार के संबंध में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी टिकरी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
इस मौके पर जिब के नायब सरपंच पंकज केरनी, बढोला के पंच नरिंदर सिंह, पूर्व सरपंच मीम सिंह, पूर्व पंच जोगिंदर सिंह तथा संजय कुमार, केवल कुमार व अन्य मुख्य उपस्थित रहे। संवाद