फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   injured

महिला मित्र के साथ मिलकर पत्नी को पीटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
injured
उधमपुर। घायल अवस्था में उपचार के जिला अस्पताल पहुंची जगानू मोड़ इलाके की एक महिला ने अपने पति पर एक महिला मित्र के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए बताया कि उसका पति अपनी एक महिला मित्र के साथ मिलकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। सोमवार रात भी उसने अपने पति को उक्त महिला के साथ जब रंगे हाथों पकड़ा तो उन दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सुबह फिर से मारपीट कर उसे घर से निकालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी को करीब 10 साल हो गए हैं। उसकी पांच साल की एक बेटी है। लेकिन, पति अन्य महिला के प्रेम में फंसकर रोज उसके साथ मारपीट करता है, और उसे घर से निकल जाने को कहता है। इसको लेकर उसने कई बार पुलिस चौकी पर शिकायत भी की है। पुलिस के समझाने के बावजूद भी उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया है। रोजाना के इस झगडे़ से वह तंग आ गई है। इससे उसकी बच्ची की परवरिश पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि बीती रात को हुई मारपीट में उसके सिर पर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई है। पुलिस से उसने अपील की है कि उसके पति और उसकी महिला मित्र पर सख्त कार्रवाई कर इंसाफ दिलाया जाए। कहा कि इस मामले को लेकर उसने अब फिर से शिकायत की है। वहां उसे महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed