फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Information about cyber crime

साइबर अपराध के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
Information about cyber crime
उधमपुर/रामनगर। उधमपुर पुलिस की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर व हायर सेकेंडरी स्कूल दिहाड़ी में नशा युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएसआई अभिनव भट्टी, आतिफ सोहेल टाक (फार्मासिस्ट ड्रग डी एडिक्शन सेंटर उधमपुर) ने की। इस अवसर पर पीएसआई अभिनव भट्टी ने साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार जैसे हैकिंग, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, साइबर आतंकवाद, साइबर स्टॉकिंग, साइबर धमकी आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही बाल अश्लीलता, वित्तीय अपराध आदि के अलावा साइबर अपराध की श्रेणियां जैसे व्यक्तियों के खिलाफ अपराध, संपत्ति के खिलाफ अपराध और सरकार के खिलाफ अपराध और साइबर अपराध के खिलाफ रोकथाम आदि के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ विभिन्न क्रेडिट कार्डों, एटीएम आदि के अपने ओटीपी साझा न करें। इसके अलावा उन्होंने नशामुक्ति पर पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रतिभागियों की सराहना की। वहीं आतिफ सोहेल टाक (फार्मासिस्ट ड्रग डी एडिक्शन सेंटर उधमपुर) ने भी इस अवसर पर बात की और नशा करने वालों के इलाज में अपने अनुभव पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल, व्याख्याता, शिक्षक एवं पुलिस व सिविल विभागों के अन्य अधिकारी और विद्यार्थी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed