फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Inaugaration

धरती के अंदर चल रहीं गतिविधियां बताएगी भूकंपीय वेधशाला

विज्ञापन
Inaugaration
उधमपुर: भूकंप केंद्र का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह तथा भूकंप उपकरण क? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की तरफ से नवीनतम उन्नत भूकंपीय वेधशाला की स्थापना के साथ आज उधमपुर विश्व भूकंपीय मानचित्र पर उभरा है। भविष्य में इसका बहुत लाभ मिलेगा। इससे धरती में चल रहीं गतिविधियों को जानने में मिलेगी। यह बातें केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे डॉ. जितेंद्र सिंह ने दंदियाल इलाके में भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम रविचंद्रन भी उपस्थित थे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आठ वर्षों में 70 से अधिक ऐसी वेधशालाएं स्थापित की हैं। प्रधानमंत्री ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी आधारित विकास को प्राथमिकता देकर और विज्ञान विभागों को पर्याप्त बजट आवंटित कर वैज्ञानिक कार्यक्रमों पर नए सिरे से जोर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन विभागों को पहले उचित महत्व नहीं मिलता था, उन्हें अब प्राथमिकता दी जा रही है। कहा कि देश में लगभग छह हजार किमी लंबी तटरेखा है, और भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसके नाम पर एक महासागर है। यह हमारे गौरवशाली अतीत और एक उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। अगले पांच वर्षों में रीयल टाइम डेटा मॉनिटरिंग और डेटा संग्रह में सुधार के लिए देश भर में ऐसे सौ और भूकंप विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे। देश भूकंपीय प्रगति और समझ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के करीब पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि उधमपुर की यह वेधशाला पृथ्वी की आंतरिक गतिविधियों से संबंधित डेटा रिकॉर्ड करेगी, और दुनिया भर के विभिन्न भूकंपीय स्टेशनों को डेटा देगी। जम्मू-कश्मीर भूकंपीय क्षेत्र में है। खासकर दक्षिण और उत्तरी कश्मीर में, जहां ऐसी वेधशालाएं स्थापित की गई हैं। उधमपुर का जम्मू-कश्मीर में तीसरा स्थान है, जहां अब इस तरह के भूकंपीय डेटा उपलब्ध करवाया जाएगा। उधमपुर दो भूकंपीय दोष रेखाओं के बीच स्थित है। इस प्रकार भूकंप से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा प्रदान कर सकता है। इस अवसर पर एनसीएस के निदेशक ओपी मिश्रा, डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद, डीसी कृतिका ज्योत्सना, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, एसएसपी डॉ. विनोद कुमार, आदि मौजूद थे।

-----
उधमपुर में स्थापित होगा एक और औद्योगिक क्षेत्र
डॉ. जितेंद्र ने कहा कि वर्षों में उधमपुर में शुरू की गईं विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं जैसे मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज की स्थापना, राष्ट्रीय नदी देविका उन्मूलन और सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत विकास किया जा रहा है। पीएमजीएसवाई सड़कों और पुलों का रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाबी मिली है। राजमार्ग का निर्माण, रेडियो स्टेशन की स्थापना और पासपोर्ट कार्यालय का भी निर्माण किया गया है। उधमपुर में एक नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में विकास की नई गाथा लिखेगा, और हजारों लोगों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

उधमपुर: भूकंप केंद्र  का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह तथा भूकंप उपकरण क?

उधमपुर: भूकंप केंद्र का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह तथा भूकंप उपकरण क?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed