फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   If not confirmed soon, we will hit the streets from 25

जल्द पक्का नहीं किया तो 25 से सड़कों पर उतरेंगे

विज्ञापन
If not confirmed soon, we will hit the streets from 25
उधमपुर। विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को स्थायी करने की मांग को लेकर डाक बंगला परिसर में सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कई बार मांग उठाने के बाद भी स्थायी करने की कोई योजना तैयार नहीं की है। केवल झूठे आश्वासन दिए गए हैं। इसलिए अब निर्णय लिया है कि अगर जल्द मांग को पूरा नहीं किया तो 25 सितंबर से सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न हिस्सों से अस्थायी कर्मचारी कैजुअल लेबर यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले डाक बंगला परिसर में एकजुट हुए, जहां सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी। प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए जम्मू से भी यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी पहुंचे थे, जिनमें महिला कर्मी भी शामिल थीं। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दिनों कर्मचारियों का शिष्टमंडल उपराज्यपाल और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मिला था। दोनों ने जल्द स्थायी कर्मचारी बनाने के लिए योजना तैयार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई माह बाद भी स्थिति जस के तस है।
विज्ञापन

बताया कि प्रदेश में कैजुअल लेबर को 225 रुपये दिहाड़ी के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है। मिनिमम वेज एक्ट लागू नहीं किया है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कैजुअल लेबर ने भाजपा को समर्थन दिया और भाजपा के विधायक व सांसदों ने जीतने के बाद सिर्फ आश्वासन ही दिए हैं। नियमानुसार सात वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा करने वालों को स्थायी किया जाता है। लेकिन उनको 15 वर्ष से भी अधिक समय बाद भी पक्का नहीं किया है। मजबूर होकर अब प्रदर्शन तेज करने को निर्णय लिया है। बताया कि 25 सितंबर को जम्मू में डिवकॉम कार्यालय के बाहर संभाग स्तर पर प्रदर्शन होगा। इसके बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed