फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ied visfot

उधमपुर में बम ब्लास्ट की घटना का आंखों देखा हाल

विज्ञापन
ied visfot
उधमपुर। शहर के सलाथिया चौक इलाके में दोपहर 12.43 बजे तक सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था। दुकानदार रेहड़ी व फड़ी वाले अपने कारोबार में व्यस्त थे। लेकिन इसके बाद जोरदार धमाके से अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। करीब एक घंटे तक यही स्थिति रही। इसके बाद हालात थोड़े सामान्य हो पाए।
विज्ञापन

सलाथिया चौक शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। इस स्थान पर एक मेटाडोर स्टैंड भी है। यहां से विभिन्न रूट के लिए मेटाडोर चलती हैं। इससे करीब 200 मीटर की दूरी पर डीसी कार्यालय है। 100 मीटर की दूरी पर जिला अदालत है। राजस्व विभाग का कार्यालय, जेके बैंक की मुख्य शाखा भी नजदीक है। सलाथिया चौक के आसपास हमेशा सैकड़ों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

रोज की तरह बुधवार को भी लोग अपने काम में व्यस्त थे। कोई यात्री वाहन का इंतजार कर रहा था, तो कोई अन्य काम से यहां से गुजर रहा था। इसी बीच दोपहर करीब 12.44 बजे जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद का दृश्य सहमा कर रख देने वाला था। मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस बीच आसपास के कुछ दुकानदार, रेहड़ी व फड़ी वाले हौसला दिखाते हुए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले गंभीर रूप से घायलों को उठाकर अस्पताल ले जाने में जुट गए। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। एक-एक कर पहुंचीं कई जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की। उधर, सुरक्षाकर्मियों ने डीसी कार्यालय, जिला अदालत में सुरक्षा को कड़ा कर दिया। हर आने जाने वालों पर पैनी निगाह थी।

उधर, धमाके की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल की टीम अलर्ट हो गई। घायलों के पहुंचते ही उपचार मिलना शुरू हो गया। अस्पताल में घायलों के परिजन और संबंधी भी पहुंच गए। शहरवासियों को यकीन नहीं हो रहा था कि शहर में शहर में धमाका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed