फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ice fall

सिंथनटॉप में हुआ पहला हिमपात, सर्दी ने दी दस्तक

विज्ञापन
Ice fall
फोटो..ताजा बर्फबारी सिनथन टॉप किश्तवाड़। - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले के ऊपरी पहाड़ों, सिंथनटॉप, मरगनटॉप सहित वाड़वन तहसील में पहली बर्फबारी हो गई है। जिसके कारण पूरे जिले के तापमान में अचानक गिरावट महसूस की गई।
विज्ञापन

गत रात्रि तेज हवाएं चलीं। साथ ही ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। इससे सर्दियों का मौसम आने का इशारा मिल गया है। सोमवार सुबह अधिकतर लोगों ने गर्म कपड़े पहने। लेकिन, दोपहर आते आते फिर से तापमान बढ़ गया। बर्फबारी के बीच भी किश्तवाड़ से अनंतनाग कश्मीर के लिए वाहन रवाना हुए। कई लोगों ने सिंथनटॉप जाकर बर्फबारी का आनंद भी लिया।
विज्ञापन

शहर से सिंथन के साथ वाली पहाड़ियां भी बर्फ से ढंकी दिखाई दे रही थीं। वाड़वन से भी जानकारी है मिली कि वहां रात्रि के समय बर्फबारी हुई। वहां लगभग एक से दो इंच मोटी बर्फ जमा भी हुई। परंतु, तापमान के बढ़ते ही दोपहर तक पिघल गई। यह पहली बर्फबारी सर्द इलाकों में रह रहे लोगों के लिए सर्दियां आने का इशारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बर्फबारी होने के बाद सिंथनटॉप और मरगनटॉप का मार्ग बंद हो जाता है। जोकि लगभग छह माह तक बंद रहता है। इस दौरान लोगों को आने जाने में भारी परेशानी होती है। जरूरी काम के लिए लोग पैदल चलकर शहर आते हैं। पिछले कुछ वर्षों से सरकार इन लोगों के लिए हवाई सेवा लगाती है। हो सकता है कि इस बार हेलीकॉप्टर सेवा लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed