{"_id":"6281562412860c066e51b3dd","slug":"hot-winds-increased-the-problem-the-temperature-reached-39-degrees-udhampur-news-jmu259894240","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, 39 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, 39 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पिछले कुछ दिनों से 37 डिग्री के आसपास चल रहा अधिकतम तापमान रविवार को बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री तक पंहुच गया। पहले से ही भीषण गर्मी का सामना कर रहे नगरवासियों को बेहाल होने पर मजबूर कर दिया। सुबह से लेकर शाम तक लोग पसीने से तरबतर होने को मजबूर रहे। इस बीच पिछले करीब तीन दिन से दिन के समय चल रही गर्म हवा के झोकों ने नगरवासियों की परेशानी को ओर भी अधिक बढ़ा दिया है। इससे छांव में खडे़ होने पर गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इससे राहत के लिए लोग अब बारिश के इंतजार में हैं।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार साफ बना हुआ। इससे तापमान में उछाल आने पर गर्मी का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि आमतौर पर जून महीने में होने वाली भीषण गर्मी का नजारा इस बार मई में नजर आने लगा है। वहीं अब बीते तीन दिन से दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवा के थपेडे़ लोगों को झुलसा रहे हैं। रविवार को भी सुबह से लेकर शाम तक पिछले दिनों की तरह ही कड़ाके की धूप निकली हुई थी। तापमान भी बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री तक पहुंच गया है। दोपहर के समय गर्मी इस कदर बढ़ गई थी कि कुछ पल के लिए भी धूप में बाहर निकलना लोगों के लिए कठिन हो गया था। घरों की चारदिवारी के अंदर लगे पंखे व कूलर भी गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम होने लगे थे। गर्म हवा के थपेड़ों ने मुश्किल को और भी अधिक बढ़ा दिया है।