{"_id":"622a459607f4212839625948","slug":"honored-udhampur-news-jmu2554770177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला के जरिये शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला के जरिये शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम
विज्ञापन
उधमपुर: आईआरपी 24 बटालियन द्वारा पेंटिंग कंपटीशन मैं हिस्सा लेने वाले छात्र को सम्मानित करते हुए.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। राजकीय मिडिल स्कूल विशाल राजुलियां में विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाकर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव व सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आईआरपी की 24वीं बटालियन ने एसपी डिप्टी कमांडेंट दीपक डिगरा की अध्यक्षता में करवाया।
एसएसपी कमांडेंट अनिल मगोत्रा की देखरेख में करवाई प्रतियोगिता में स्कूल के 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राथमिक वर्ग में पांचवीं कक्षा की अनवी दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृति लसोत्रा और प्रीति देवी ने दूसरा, तीसरा स्थान पाया। माध्यमिक वर्ग में सातवीं कक्षा के अभि कुमार ने पहला और शिवानी, राधिका ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। आबिदा, प्रवीण, शशि देवी और संगीता जम्बाल ने जज की भूमिका निभाई।
एसपी दीपक डिगरा ने कहा कि यह प्रतियोगिता उन वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए करवाई गई, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और इसकी संप्रभुता व अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। यह हमारी युवा पीढ़ी को इस महान राष्ट्र के संस्थापकों द्वारा दिए गए मूल्यों और बलिदान के बारे में बताने का सही समय है। कार्यक्रम में बटालियन के डीएसपी अजय कुमार दुबे, जेडईओ शाम लाल, इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।