फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   home quartine sop issues

घर में अलग कमरा और शौचालय होने पर ही कोरोना संक्रमित होंगे होम क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
home quartine sop issues
उधमपुर। कोरोना संक्रमित होने के बावजूद कोई लक्षण नहीं पाए जाने वाले कोरोना मरीजों को घर में होम क्वारंटीन करने पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। डीसी डा. पीयूष सिंगला ने इसको लेकर बैठक का आयोजन कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, लेकिन इसके लिए जो शर्तें रखी गई है, उनके अनुसार कोरोना संक्रमित के लिए होम क्वारंटीन में रहना आसान नहीं होगा। गौरतलब है कि सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान कोरोना महामारी के मौजूदा हालात का जायजा लेने के बाद बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होम क्वारंटीन करने की मंजूरी दी थी। इस मंजूरी के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने उधमपुर में भी इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। डीसी डा. पीयूष सिंगला ने इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है और इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोरोना के सक्रिय मामलों की जानकारी हासिल करने के बाद बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों के बारे में जानकारी हासिल की है। चर्चा की है कि किस प्रकार इनको होम क्वारंटीन पर रख कर उपचार किया जा सकता है। हालांकि मौजूदा समय में जिले में कोरोना मरीजों को रखने के लिए जरूरत अनुसार कोविड केयर सेंटर मौजूद हैं। लेकिन भविष्य में अगर इनकी संख्या में बढ़ोतरी होती है तो फिर बिना लक्षण वाले मरीजों को होम क्वारंटीन पर रखा जा सकेगा। लेकिन इसके लिए इन मरीजों के घरों में अलग कमरा और शौचालय की सुविधा होनी चाहिए। मौजूदा समय में जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 117 है और इनमें से ज्यादातर लोगों को कोविड केयर सेंटर बेली में रखा गया है और कुछ का जम्मू में उपचार चल रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ एक बैठक का आयोजन हो चुका है। इसको लेकर तैयारी की जा रही है, लेकिन इसमें अभी कुछ समय लगेगा। होम क्वारंटीन केवल उसको ही किया जाएगा, जिसके घर में अलग कमरा और अलग शौचालय की सुविधा और वह परिवार से अलग रह सकेगा। डा. यासीन, डीएचओ उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed