{"_id":"615b4c708ebc3e613c35d771","slug":"hoardings-distracting-the-attention-of-drivers-in-devikanagari-udhampur-news-jmu2450790132","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविकानगरी में वाहन चालकों का ध्यान भटका रहे होर्डिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविकानगरी में वाहन चालकों का ध्यान भटका रहे होर्डिंग्स
विज्ञापन
उधमपुर। देविकानगरी उधमपुर कई वर्षों से होर्डिंग से अटी पड़ी है, जिससे हादसों की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क किनारे लगे होर्डिंग वाहन चालकों का ध्यान भटका रहे हैं। लेकिन नगर परिषद संज्ञान नहीं ले रही है।
शहर के अंदर पुराने राजमार्ग और धार रोड के दोनों तरफ कई होर्डिंग देखे जा सकते हैं। इससे जहां शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है वहीं, सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ा है। नगर परिषद की तरफ से इसको लेकर किसी तरह से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीआरओ अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर कई बार प्रशासन से बात की है। यह काम प्रशासन व नगर परिषद को ही करना है।
देविकानगरी के अंदर धार रोड और पुराना राजमार्ग दो प्रमुख सड़के हैं। इन पर हर रोज हजारों वाहन चलते हैं। दोनों सड़कों के किनारे होर्डिंग से अटे पड़े हैं। होर्डिंग निजी कंपनी और राजनीतिक पार्टियों की तरफ से लगाए गए हैं। नगर परिषद की तरफ से भी इसको लेकर कोई नियम तैयार नहीं किया गया है। इसलिए शहर के अंदर होर्डिंग की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे कई बार वाहन भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। चालक वाहन को चला रहा होता है कि अचानक उसकी नजर किनारे पर लगे होर्डिंग पर पड़ती है और कुछ ही पल में ध्यान भटकने पर वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इन होर्डिंग को हटाने का काम नगर परिषद का है, लेकिन नगर परिषद ने आज तक इसको लेकर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है। पुराने राजमार्ग और धार रोड की जिम्मेदारी बीआरओ की है। उन्होंने कई बार विरोध जतया है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
सड़क किनारे होर्डिंग लगाना गलत है। इसका कई बार विरोध किया गया है। जब भी प्रशासन के साथ बैठक होती है तो इस मुद्दे को उठाया जाता है। इसको लेकर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।
- एच. मूर्ति, कमांडर, 35 बीआरटीएफ
शहर के अंदर होर्डिंग नगर परिषद की अनुमति से लगते हैं। मौजूदा समय में नए व्यक्ति को टेंडर जारी करने का काम जारी है। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिसको टेंडर जारी किया जाएगा, उसको नियम अनुसार ही हार्डिंग लगाने होंगे। अनधिकृत होर्डिंग किसी भी हाल में नहीं लगने दिए जाएंगे।
- अमित चौधरी, सीईओ, नगर परिषद, उधमपुर