{"_id":"6a57e795da2a89bbea0a43d6","slug":"high-alert-in-katra-security-agencies-fully-vigilant-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103772-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क
Thu, 16 Jul 2026 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाणगंगा, अर्धकुंवारी सहित पूरे यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
होटल, धर्मशालाओं और पार्किंग स्थलों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। विश्व प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी यात्रा की सुरक्षा को लेकर कटड़ा में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। धर्मनगरी के प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाणगंगा, अर्धकुंवारी और मुख्य भवन सहित पूरे यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से चौबीसों घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए होटल, धर्मशालाओं और पार्किंग स्थलों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, ये सभी इंतजाम एहतियात के तौर पर किए गए हैं ताकि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु रूप से चलती रहे।