फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Helicopter Service Disturbed Due to Rain

Udhampur News: कटड़ा में रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी, हेलिकप्टर सेवा बीच-बीच में प्रभावित रही

विज्ञापन
Helicopter Service Disturbed Due to Rain
बारिश के दौरान भवन मार्ग पर बने शेड के नीचे रुके श्रद्धालु। संवाद
कटड़ा । धर्मनगरी कटड़ा में वीरवार से हल्की बूंदाबांदी जारी है। शुक्रवार को भी मौसम सुहावना रहा। मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं, बूंदाबांदी के कारण हेलीकॉप्टर सेवा रुक-रुक कर जारी रही। ठंडी हवाओं और बादलों की मौजूदगी ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

मौसम की ताजगी और पर्वतीय सौंदर्य के बीच शुक्रवार को हजारों श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान करते नजर आए। भीड़ के बावजूद यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग में कोई कमी नहीं दिखी। भक्त पैदल, घोड़े, पालकी और पिट्ठू के माध्यम से माता के दरबार तक पहुंचने के लिए उत्साह से आगे बढ़ते रहे। मौसम की हल्की मार के चलते हेलीकॉप्टर सेवा थोड़ी बाधित रही। हालांकि दिनभर रुक-रुक कर सेवा चलती रही।
विज्ञापन

कटड़ा से सांझीछत तक हेलीकॉप्टर उड़ानों को मौसम की स्थिति के अनुसार रोका और फिर शुरू किया गया जिससे कुछ यात्रियों को थोड़ी देर इंतजार करना पड़ा। श्राइन बोर्ड और प्रशासन की ओर से भी मौसम के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्गों पर मेडिकल टीम, सुरक्षाकर्मी और सूचना केंद्रों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों और होटलों में भी चहल-पहल देखने को मिली। श्रद्धालु प्रसाद और यात्रा से जुड़ा अन्य सामान खरीदते नजर आए। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और हल्की बारिश की संभावना जताई है लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed