फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   heighway abandoned

दिनभर बंद रहने के बाद शाम को छोड़े गए घाटी जाने वाले वाहन

विज्ञापन
heighway abandoned
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत के कार्य के चलते शुक्रवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को सुबह से शाम तक बंद रखा गया। उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में घाटी जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रोके जाने पर सुबह से शाम तक राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ट्रकों के चालक दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। शाम के समय पुलिस ने रोके गए वाहनों को घाटी जाने की इजाजत दे दी, जिसके बाद चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अक्तूबर महीने में नेशनल हाइवे अथारिटी की तरफ से उधमपुर से बनिहाल तक राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों के मरम्मत का काम शुरू किया गया था। पहले आदेश में केवल दो महीने तक हर शुक्रवार को राजमार्ग को बंद कर मरम्मत का कार्य किया जाना था। लेेकिन इस आदेश को लगातार बढ़ाते चले गए। अब फरवरी में भी हर शुक्रवार को मरम्मत का कार्य किया जाएगा। फरवरी में पहले मरम्मत के लिए वीरवार का दिन निर्धारित किया गया था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दोबारा शुक्रवार का दिन निर्धारित कर दिया गया। सुबह से ही पुलिस ने घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। जो वाहन उधमपुर के जखैनी इलाके में पहुंचे तो पहले उनसे रूट की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जखैनी से आगे बढ़ने के लिए डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, पटनीटाप, चिनैनी जाने वाले वाहनों को ही अनुमति दी गई। इसके बाद उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रोके गए वाहनों की कतार बढ़ती चली गई और दोपहर तक सैकड़ों वाहन रोक दिए गए थे। ट्रकों के चालक मरम्मत का कार्य पूरा होने पर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। चालकों का इंतजार शाम करीब छह बजे खत्म हुआ। छह बजे पुलिस ने घाटी जाने वाले वाहनों को आगे बढ़ने की इजाजत दे दी। इसके बाद वाहन लंबी कतार में घाटी की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed