फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   heighway abandoned

34 घंटे हाईवे खुलते ही जगह-जगह लगा लंबा जाम

विज्ञापन
heighway abandoned
उधमपुर/रामबन। जवाहर टनल के बाहर भारी बर्फबारी और रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने पर रविवार को बंद हुआ राजमार्ग सोमवार को करीब 34 घंटे के बाद दोपहर करीब एक बजे खुला।
विज्ञापन

राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले रामबन के दोनों तरफ फंसे वाहनों को निकलने की अनुमति दी है। इनके निकलने के बाद ही अन्य वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी जाएगी। उधमपुर से घाटी जाने वाले किसी भी वाहन को घाटी जाने की अनुमति मिली नहीं मिली। ट्रकों को रोके जाने का सोमवार को चौथा दिन था। चार दिन से रोके जाने पर चालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। उनके ट्रकों में रखा सामान भी खराब होने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

रविवार तड़के करीब तीन बजे मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही राजमार्ग बंद हो गया था। इस दौरान जवाहर टनल के बाहर भारी बर्फबारी हुई, जबकि रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरी। रविवार को दिन भर मौसम खराब रहने के कारण पस्सियां व बर्फ को हटाने का काम भी नहीं किया जा सका। सोमवार को मौसम में सुधार होने के बाद तड़के ही राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया। जवाहर टनल के बाहर करीब दो फीट बर्फ को हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता तैयार किया गया। घंटों मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे बर्फ हटाने के साथ पस्सियां हटाने में कामयाबी मिली। राजमार्ग खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले दोनों तरफ फंसे सैकड़ों वाहनों को जाने की अनुमति दी। सैकड़ों वाहनों के साथ एक साथ चलने पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधमपुर में दूसरे दिन भी सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक कर रखा गया। हालांकि पटनीटाप, किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह जाने वाले वाहनों को नहीं रोका गया। इनको पूछताछ करने के बाद घाटी जाने की अनुमति दे दी गई। ट्रकों को चौथे दिन भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई। राजमार्ग खुलने के बाद चालक दिन भर आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी को भी घाटी की तरफ जाने नहीं दिया गया। चालकों का कहना है कि उनके वाहनों में सब्जी, फल व अन्य कई प्रकार का जरूरत का सामान है। अगर इसको जल्द घाटी तक नहीं पहुंचाया गया तो यह खराब हो जाएगा। पुलिस को अब उनको भी आगे भेजने की तरफ प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed