फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   heighway abandoned

राजमार्ग पर सुबह से शाम तक रोक कर रखे गए सैकड़ों वाहन

विज्ञापन
heighway abandoned
उधमपुर/रामबन। रामबन से बनिहाल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत के कार्य के चलते पांचवें शुक्रवार को भी घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों को दिन भर उधमपुर के शहर व ग्रामीण इलाकों में रोक कर रखा गया। इस कारण चालकों एवं यत्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे के बाद जब वाहनों को जाने की अनुमति दी तो चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से राजमार्ग की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। हर शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही को बंद कर कार्य किया जाता है और इस दौरान उधमपुर में घाटी जाने वाले वाहनों को रोक कर रखा जाता है। इस शुक्रवार को प्रतिबंध का पांचवां दिन था। पुलिस ने जखैनी नाके पर सुबह ही घाटी जाने वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। दोपहर तक राजमार्ग पर रोके गए वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी और परेशान होकर चालक और यात्री वाहनों से बाहर निकल आऐ थे।
विज्ञापन

रोके गए स्थान पर शौचालय व पीने के पानी की सुविधा न मिलने के कारण चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया था। रोके जाने पर ट्रकों के चालक भी दिन भर परेशान रहे। रामबन से राजमार्ग को खोलने की सूचना मिलने के बाद शाम छह बजे के बाद वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। अनुमति मिलने पर चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed