{"_id":"62b20baa27a2751ba86d13dd","slug":"heavy-rainfall-problem-udhampur-news-jmu262406218","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक घंटे की बारिश में सड़कें बन गईं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक घंटे की बारिश में सड़कें बन गईं तालाब
विज्ञापन
उधमपुर: बस स्टैंड में जमा बारिश का पानी बना तालाब
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में करीब एक घंटे की बारिश से विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया। नालों की गंदगी सड़क पर बहती नजर आई। जलभराव व गंदगी के कारण शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम तक जारी रही बारिश ने गर्मी से बहुत राहत दी।
कुछ दिनों से लगातार मौसम का बदल रहा है। हर रोज हल्की बारिश हो रही है, और तापमान में गिरावट होने पर गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को तेज बारिश देखने मिली। बादल सुबह से ही छाए हुए थे, इसलिए सुबह करीब 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और करीब साढ़े 11 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद करीब एक घंटे तक शहर व आसपास के इलाकों में तेज बारिश जारी रही।
बारिश के बाद एमएच चौक, कल्लर, धार रोड, मुखर्जी बाजार, मेन बाजार, टाउन हॉल, सैलां तालाब व अन्य इलाकों में नालों व नालियों का गंदा पानी और गंदगी बारिश के साथ सड़कों पर बहती नजर आई। दोपहर करीब पौने एक बजे बारिश थोड़ी कम हुई तो शहरवासी सड़कों पर निकले। इस दौरान उन्हें जलभराव के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के काम पर निशाना साधा।
विज्ञापन
शहरवासियों का कहना था कि शहर में वर्षों से नालों व नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। इनको साफ न किए जाने के कारण इस तरह की परेशानी बार बार आती है। बरसात को लेकर नप ने कोई तैयारी नहीं की है। इसलिए, ये हालात हैं। अभी तो बरसात की शुरूआत भी नहीं हुई है। वहीं, बारिश के बाद शहर के तापमान में गिरावट आई है। शहरवासियों ने अब घरों में पंखे भी बंद कर दिए हैं। शाम तक रुक रुककर बारिश जारी थी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम के इसी तरह खराब होने की संभावना है।

उधमपुर: धार रोड पर इकट्ठा हुआ बारिश का पानी.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: आदर्श कॉलोनी से कब्रिस्तान की ओर जाने वाली नाली से बहता हुआ गंदे नाले का पानी वा गंदगी.- फोटो : UDHAMPUR