फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   heavy rainfall problem

माता के दर्शनों के लिए बारिश रुकने का इंतजार करते रहे भक्त

विज्ञापन
heavy rainfall problem
दोपहर को बारिश रूकने के वाद यात्री भवन की ओर जाने से पहले सैल्फी लेते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी सहित वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर वीरवार को दिन भर बादल छाए रहे। बूंदाबांदी भी होती रही। लेकिन, देर शाम तक हेलीकॉप्टर व बैटरी कार सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

बारिश व पर्वतों पर हिमपात के बाद कस्बे सहित भवन पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड में भारी इजाफा हुआ। दर्शनों को जाने वाले भक्तों को कस्बे में सुबह बारिश रुकने का इंतजार करते देख गया। बारिश रुकने के बाद उन्होंने जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान किया। भवन से मिली जानकारी के अनुसार बारिश व हिमपात के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। त्रिकुटा पर्वत पर दिन भर बादल छाए रहने के बावजूद हेलीकॉप्टर व बैटरी कार सेवा सहित भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी रही।
विज्ञापन

बारिश में नए व पुराने मार्ग पर बने शेड यात्रियों के लिए राहत भरे रहे। वही, पंजीकरण कक्ष भी दिन भर खुला रहा, और यात्री पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान करते नजर आए। ठंड के कारण इन दिनों 15 से 18 हजार श्रद्धालु हर दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

दोपहर को बारिश रूकने के वाद यात्री भवन की ओर जाने से पहले सैल्फी लेते हुए

दोपहर को बारिश रूकने के वाद यात्री भवन की ओर जाने से पहले सैल्फी लेते हुए- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed