{"_id":"60fc613b8ebc3e58772e3bda","slug":"heavy-rain-in-the-afternoon-brought-relief-from-the-humidity-udhampur-news-jmu2401458183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर के समय हुई तेज बारिश ने उमस से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर के समय हुई तेज बारिश ने उमस से दिलाई राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शनिवार को दोपहर के समय फिर से जोरदार तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहवना होने से जहां नगरवासियों को गर्मी से राहत मिली वहीं कल्लर, एमएच चौक, दोमेल चौक आदि स्थानों पर गलियों व सड़कों पर जलभराव होने से परेशानी भी उठानी पड़ी।
करीब एक घंटे के बाद बारिश पूरी तरह से बंद हो गई, लेकिन शाम तक हल्के बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के बाद बीते दो दिन से मौसम साफ बना हुआ था और दिनभर निकल रही तेज धूप से दोबारा से उमस बढ़ गई थी। शनिवार को भी सुबह की शुरूआत साफ मौसम के साथ हुई थी और दोपहर तक तेज धूप निकली थी। इससे गर्मी का प्रकोप भी काफी अधिक बढ़ चुका था।
दोपहर बाद दो बजे हल्के बादल छाने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। तीन बजे के आसपास बादल काफी घने हो गए और इसके कुछ समय के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। इस बीच गलियों व सडकों पर जलभराव होने से समस्या भी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर नालियां ब्लॉक होने से गदंगी को सड़कों और गलियों में भी बहते देखा गया।