फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Heavy damage to forest property due to fire in Surajkund area

सूरजकुंड क्षेत्र में लगी आग से वन संपदा को भारी नुकसान

विज्ञापन
Heavy damage to forest property due to fire in Surajkund area
पहाड़ी पर जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : KATRA
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की त्रिकुटा की पहाड़ियों के साथ लगती पहाड़ी सूरजकुंड क्षेत्र में शुक्रवार को आग लग गई। रविवार तक आग बड़े क्षेत्र में फैल गई। आग को बुझाने के लिए एसडीआरएफ, वन विभाग सहित श्राइन बोर्ड के कर्मी लगे हुए हैं। हालांकि भवन मार्ग से काफी दूर आग लगी हैं।
विज्ञापन

वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत के साथ लगती पहाड़ी पर शनिवार शाम को त्रिकूटपर्वत के सूरजकुंड क्षेत्र से लगी आग ने देखते ही देखते त्रिकूट पर्वत का 3 से 4 किलोमीटर का वन क्षेत्र पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है। आग का दायरा त्रिकूट पर्वत के साथ लगते चानन वन क्षेत्र की ओर तेजी से फैल रहा है। मां वैष्णो देवीयात्रा मार्ग की ओर भी आग तेजी से फैल रही है। हालांकि यात्रा मार्ग से फिलहाल आग 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर है। आग को बुझाने को लेकर वन विभाग, फॉरेस्ट प्रोटक्शन फोर्स, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, आपदा प्रबंधन दल, दमकल विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं। मगर इस भयंकर आग पर काबू पाने को लेकर भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है और आग लगातार तेजी से फैलती जा रही है। अभी तक इस आगजनी की घटना में त्रिकूट पर्वत के करीब 3 से 4 किलोमीटर का वन क्षेत्र अपने कब्जे में ले लिया है और बहुमूल्य वन संपदा को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। लगातार उठ रहे धुएं के बादल हर तरफ से छाए हुए हैं। इसके कारण मां वैष्णो देवी यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को धुएं का सामना करना पड़ रहा है। इस भयंकर आगजनी की घटना को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके, इसके लिए सभी तरह के प्रयास लगातार जारी हैं। आग को बुझाने को लेकर श्राइन बोर्ड प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन दल, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, वन विभाग, दमकल विभाग आदि के अधिकारी व कर्मचारी जी जान से जुटे हुए हैं और इस आगजनी की घटना पर लगातार बारीकी से नजर रखी जा रही है । उन्होंने कहा कि अगर आग का दायरा किसी कारण वश भवन मार्ग की ओर बढ़ता है तो श्राइन बोर्ड प्रशासन के चेयरमैन से वात कर वायु सेना की मदद लिया जाएगा। श्राइन बोर्ड प्रशासन उपराज्यपाल तथा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा के निर्देशों पर लगातार वायु सेना के साथ संपर्क में है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed