{"_id":"62b0d3481c92b1344730b886","slug":"health-udhampur-news-jmu2623440148","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य निदेशक ने रामनगर का दौरा कर जांची सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य निदेशक ने रामनगर का दौरा कर जांची सुविधाएं
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। सीएचसी रामनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच को लेकर स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. सलीम-उर-रहमान ने रामनगर का दौरा किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि जल्द सीएचसी में नई अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्वास्थ्य निदेशक ने बसतंगढ़ ब्लाक का भी दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
स्वास्थ्य निदेशक ने रामनगर के अस्पताल का जायजा लेने के बाद कुछ कमियां पाईं। इस पर उन्होंने बीएमओ डॉ. जाकिर हुसैन को ईआर रूम में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही रामनगर अस्पताल को अल्ट्रासाउंड की नई मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही अस्पताल के आपरेशन थियेटर में नया आपरेशन टेबल व आपरेशन लाइट देने का भी आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने उनके साथ स्टाफ की कमी और अन्य कई तरह की समस्याओं को रखा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही रामनगर अस्पताल में कुछ नए डाक्टरों की नियुक्ति होगी। रामनगर पहुंचने से पहले स्वास्थ्य निदेशक ने पीएचसी बसंतगढ़ का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया था। उन्होंने ओपीडी, एक्स-रे- रूम, इमरजेंसी रूम व लेबर रूम का अच्छी तरह से निरीक्षण किया और दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
उन्होंने बसंतगढ़ के स्थानीय निवासियों के साथ भी मुलाकात कर दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की और आश्वासन दिया कि जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं में और बढ़ोतरी की जाएगी। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर स्कीम डॉ. केसी डोगरा, सीएमओ डॉ. विजय कुमार बसनोत्रा और डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद यासीन भी मौजूद थे।