फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   health news

Udhampur News: डेंगू के आठ नए मामले आने के बाद आंकड़ा पहुंचा 283

विज्ञापन
health news
उधमपुर। जिले में मंगलवार को फिर डेंगू के आठ नए मामले आए हैं। इसके चलते डेंगू का आंकड़ा 283 पहुंच गया है।
विज्ञापन

हालांकि विभाग की ओर से जीएमसी अस्पताल में डेंगू टेस्टिंग प्रक्रिया को भी बढ़ाया गया है। मौजूदा समय तक जीएमसी में 2089 डेंगू के टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 283 मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को आए डेंगू के मामलों में शहर के वार्ड के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से बराबर मामले आए हैं। हालांकि विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू के प्रकोप से बचाने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्राें में विभाग की टीमें जागरूक कर रही हैं। बेशक प्रशासन की ओर से शहर के चौक चौराहों से कचरे के लगे ढेरों को उठा दिया गया है लेकिन अभी भी शहर के सभी वार्डों में लगे कचरे के ढेरों से डेंगू के मामलों के बढ़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। वहीं विभाग की टीमों की ओर से शहर में डेंगू पॉजिटिव आए मरीजों के घरों व उनके आसपास के घरों में जाकर फॉगिंग करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


इस संदर्भ में डीएमओ गोपाल दास का कहना था कि जिस तरह से आए दिन मौसम में तबदीली देखने को मिल रही है, उसके चलते अब डेंगू के मामलों में कमी आ सकती है। सुबह और शाम ठंड बढ़ रही है लेकिन शहर के वार्डों में लगे कचरे के ढेरों को भी साफ करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें लगातार शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ ही कई बीमार लोगों के डेंगू के टेस्ट भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed