फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   health news

Udhampur News: डेंगू का प्रहार जारी, 12 नए मामले आए

विज्ञापन
health news
उधमपुर। आए दिन बढ़ रहे डेंगू के मामलों में एक बार फिर से शुक्रवार को 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 188 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के लिए डेंगू के बढ़ते मामले चुनौती बनते ज रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोग भी डेंगू से अपने आपको बचाने कर हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन उसके बावजूद लोग इससे नहीं बच रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू से बचाने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मौजूदा समय में आने वाले मामले ग्रामीण व शहर से आ रहे हैं। हालांकि अगर हम एक माह पहले की बात करें तो शहर में इक्का दुक्का मामले ही आ रहे थे लेकिन अब शहर में भी डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जीएमसी में डेंगू के टेस्ट की प्रक्रिया को बढ़ाया
जिस तरह से आए दिन अब डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उसके चलते जीएमसी में डेंगू के टेस्टों की प्रक्रिया को भी बढ़ा दिया गया है। इसके चलते जीएमसी अस्पताल में अभी तक डेंगू के 1,464 टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जिला में 188 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संदर्भ में डीएमओ गोपाल दास का कहना था कि डेंगू के टेस्टों को जीएमसी में बढ़ाया गया है। इतना ही नहीं, जीएमसी में बुखार से पीड़ित लोगों के भी डेंगू के टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके चलते अब डेंगू के मामलों की रिपोर्ट में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं विभाग की टीमें लगातार लोगों को डेंगू से बचने के लिए सावधानियां बरतने के साथ साथ उन्हें जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed