{"_id":"6709b05196f9b87e1e0c76b4","slug":"health-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-116237-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जीएमसी में एक्सरे मशीन की हुई मरम्मत, आज से मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जीएमसी में एक्सरे मशीन की हुई मरम्मत, आज से मिलेगा लाभ
विज्ञापन
उधमपुर। पिछले सात महीने से जीएमसी में बंद पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन मरम्मत के बाद शनिवार को बहाल हो जाएगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि पिछले सात महीने से मशीन खराब होने की वजह से जीएमसी में मरीजों के मैन्युअल एक्स-रे किए जा रहे थे। इसमें काफी समय लगने से मरीजों को प्राइवेट संस्थानों में जाकर एक्सरे करवाना पड़ रहा था, जोकि अस्पताल के मुकाबले काफी महंगा पड़ रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए जीएमसी प्रशासन की ओर से जम्मू से इंजीनियर्स की टीम बुलाकर मशीन को दुरुस्त कराया जा रहा है।
जीएमसी उधमपुर में डिजिटल एक्सरे मशीन खराब होने के चलते कई मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक में जाकर ढाई से 300 रुपये के करीब पैसे खर्च करने पड़ रहे थे। जीएमसी प्रशासन ने आखिरकार जम्मू से तकनीकी टीम को बुलाया और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसके चलते लोगों को शनिवार से जीएमसी में डिजिटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।
अस्पताल में रोजाना 700 से 800 के करीब ओपीडी हैं, जिसमें तकरीबन डेढ़ सौ के करीब मरीजों के एक्सरे करवाए जाते हैं। डिजिटल एक्स-रे मशीन मशीन ठीक होने से मरीजों को राहत मिलेगी। पिछले एक साल से जीएमसी में कई बार डिजिटल एक्सरे मशीन खराब हो चुकी है। इसके चलते बार-बार मशीन को ठीक कराना पड़ता है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. मृत्युंजय गुप्ता का कहना था कि जीएमसी में एक्सरे मशीन के अलावा अन्य सुविधाओं को लेकर भी प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि प्रस्ताव को जल्द मंजूरी दी जाएगी। इससे मरीजों को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।