फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Health Department Aware the peoples

Udhampur News: डेंगू, मलेरिया और डायरिया से बचाव का आह्वान

Mon, 26 May 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 26 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health Department Aware the peoples
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

...फोटो सहित...
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बढ़ती गर्मी लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही है। यह कई प्रकार की बीमारियों को भी न्योता दे रही है। इस कारण वायरल, बुखार, दस्त और डायरिया की चपेट में आकर कई लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं जबकि इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस बार मई में ही डेंगू का एक मामला सामने आने पर विभाग सतर्कता बरत रहा है। इसक तहत विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम ब्लॉक टिकरी के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को स्वच्छता, सफाई, गंदा पानी न इकट्ठे होने देने, पानी को उबाल कर पीने की सलाह दे रही है। यह टीम क्षेत्र में बुखार से पीड़ित लोगों के खून की जांच भी कर रही है। ताकि अगर कोई मरीज डेंगू और मलेरिया से पीड़ित है तो समय रहते उसका इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया से बचने के लिए लोगों को ज्यादातर बदन को पूरी तरह ढककर रखने की सलाह दी जा रही है। टीम ने लोगों को अपने घर के आंगन में कबाड़ न रखने के लिए कहा है। कूलर में गंदा पानी जमा न होने देने के साथ ही सप्ताह में पानी को बदलने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

... कोट...

गर्मी के कारण बीमारियों का भी खतरा है। इससे लोगों को बचाने के लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में विभाग की टीमें लोगों को डेंगू, मलेरिया और डायरिया से बचाव के लिए सावधानियों के साथ बचाव के बारे में भी जागरूक कर रही है। - डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ, उधमपुर।

...फोटो सहित...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed