फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   gnesh mhotsw in udhampur

मूर्ति स्थापना व कथा के साथ शुरू हुआ श्री गणेश महोत्सव

विज्ञापन
gnesh mhotsw in udhampur
​​रयासी में गणेश महोत्सव के ​​लए सजाया गया पंडाल।
उधमपुर। श्री सिद्धि विनायक महोत्सव संस्थान की तरफ से गोवर्धन पैलेस में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को मूर्ति स्थापना के बाद कथा का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को शोभा यात्रा के साथ श्री गणेश महोत्सव की शुरूआत हुई थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे पूजन के बाद भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कथा का शुभारंभ हुआ। कथा में बाल व्यास पंडित राहुल शर्मा ने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान गणेश की कथा सुनने का अवसर बहुत की सौभाग्य से प्राप्त होता है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश को याद किया जाता है। इससे हर कार्य बिना किसी रुकावट के पूरा होता है और भगवान गणेश का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। कथा के बाद रात करीब आठ बजे भजन प्रतियोगिता की भी शुरूआत की गई, जिसमें काफी संख्या में गायक कलाकारों ने हिस्सा लिया और भजनों के माध्यम से भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

डीपीएस में धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी का पर्व
उधमपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका शुभारंभ गणपति पूजा के साथ की गई। उत्सव की शुरुआत स्कूल के प्रोवाइस चेयरमैन डा. जेसी गुप्ता ने पारंपरिक आरती के साथ की। इसके साथ छात्रों ने मधुर संगीत की प्रस्तुति दी। आरती में कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। गुप्ता ने कहा कि त्योहार लोगों के बीच आपसी तालमेल स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। त्योहार हमें हमारी संस्कृति से अवगत करवाते हैं, हमें शिक्षित करते हैं तथा लोगों के आपसी सौहार्द व सामंजस्य को बढ़ावा देते हैं। हमें अपने शरीर, मन और आत्मा को फिर से संगठित करने का मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी त्योहारों में से गणेश चतुर्थी सबसे रंगीन पर्व है। यह बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। इसे भगवान गणेश की मूर्ति को घर पर, या पंडालों में स्थापित करके मनाया जाता है। पूजा के बाद उत्सव का समापन मूर्ति के जल में विसर्जन के साथ होता है। उन्होंने कहा कि हालांकि देख गया है कि दुर्गा पूजा, गणेश चतुर्थी आदि के उत्सव के दौरान जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण में वृद्धि होती है। प्रदूषण स्तर में वृद्धि खतरनाक है जिसके लिए हमें सुधारात्मक कार्रवाई पर बल देना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर गणेश उत्सव का शुभारंभ
रियासी। जिले के कई स्थानों पर सोमवार को श्रीगणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। नगर के ओपन एयर थिएटर में गणेश मंडली ने दस दिवसीय गणेश उत्सव की पूजा करवाई। इस दौरान काफी लोग मौजूद रहे। देर शाम को सामूहिक आरती की गई। ग्रामोड बक्कल में टनल नंबर पांच का निर्माण करने आई कंपनी मैक्स इंफ्रा आई लिमिटेड में टनल के दोनों तरफ गणेश प्रतिमा को स्थापित कर पूजा शुरू की गई। जिला मुख्यालय से सटे गांवों में भी दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों ने गणेश पूजन शुरू किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed