फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   GMC Additional Charge gave to Dr. Kalsotra

Udhampur News: डॉ. कल्सोत्रा को सौंपा जीएमसी का अतिरिक्त कार्यभार

विज्ञापन
GMC Additional Charge gave to Dr. Kalsotra
उधमपुर। लगभग तीन माह से एसोसिएट जीएमसी में खाली पड़ा प्रिंसिपल का पदभार प्रोफेसर (डा.) पीके कल्सोत्रा को सौंपा गया है। डॉ. कल्सोत्रा मौजूदा समय में जीएमसी जम्मू में ईएनटी विभाग प्रमुख के रूप में तैनात हैं। सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किए गए निर्देश के अनुसार उन्हें जीएमसी जम्मू के साथ जीएमसी उधमपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि 31 जनवरी को जीएमसी उधमपुर में प्रिंसिपल के रूप में तैनात डॉ. मृत्युंजय गुप्ता सेवानिवृत्त हो गए थे। उसके बाद से जीएमसी का संचालन बिना मुखिया के हो रहा था। जिसको लेकर उधमपुर की जनता में काफी रोष भी देखने को मिल रहा था। विधायक पवन कुमार गुप्ता की ओर से भी इस मुद्दे को उठाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed