फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Give up the vices and follow the path of devotion: Mahatma Shama Bai

दुर्व्यसनों को त्याग कर भक्ति मार्ग पर चलें : महात्मा शमा बाई

Thu, 19 Jun 2025 08:45 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 19 Jun 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
Give up the vices and follow the path of devotion: Mahatma Shama Bai
चिट्टू गांव में मानव उत्थान सेवा समिति ने करवाया सद्भावना सत्संग समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की तरफ से पाडर के दूरदराज गांव चिट्टू में सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित किया गया। सद्भावना प्रचार प्रसार अभियान के तहत चिट्टू शाखा के प्रधान राम नाथ ठाकुर के निवास स्थान पर आयोजित इस सत्संग में गांववासियों को दुर्व्यसनों को त्याग कर भक्ति मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके लिए सद्गुरुदेव सतपाल महाराज की शिष्या महात्मा शमा बाई, महात्मा त्रिपुरा बाई और महात्मा संयमी बाई सोहल गांव से लगभग आठ किलोमीटर पैदल पहाड़ चढ़कर चिट्टू गांव में पहुंचे थे। गांववासियों ने सिहांसन माता मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सारगर्भित आध्यात्मिक विचारों को श्रवण कर अपने जीवन को धन्य और सार्थक किया।
विज्ञापन

बाईगण ने समझाया कि आप इतने दुर्गम क्षेत्र में रहकर अपने घर-धंधों को करते हुए इतनी संख्या में एकत्रित होकर हरि चर्चा सुनने और जीवन लक्ष्य को समझने के लिए आए हो यह अति सराहनीय है। इस अवसर पर रामनाथ ठाकुर, प्रशादा भगत, रतन लाल शर्मा, चूनी लाल, शेर सिंह, बिहारी लाल, सुमन शान, अमर नाथ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed