फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   general house

घर-घर जाकर कचरा उठाने में की कोताही तो नगर परिषद करेगी कंपनी पर कार्रवाई

विज्ञापन
general house
उधमपुर: मुंसिपल काउंसिल दफ्तर में जनरल हाउस की मीटिंग लेते प्रेसिडेंट जोगेश्वर गुप्ता. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर में घर घर जाकर कचरा उठाने वाली कंपनी के कर्मचारियों की नगर परिषद को बहुत शिकायतें मिल रही हैं। इन पर संज्ञान लेते हुए नप अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने कंपनी को चेतावनी दी है कि अगर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नप कार्यालय में शनिवार को पार्षदों की जनरल हाउस की बैठक का आयोजन नप अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ। इसमें पार्षदों ने शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की। यह बैठक बुधवार को ही होनी थी, लेकिन शहर के सलाथिया चौक पर आईईडी धमाका हो जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। शनिवार को इसमें मुख्य रूप से शहर की सफाई व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

पार्षदों और अध्यक्ष ने घर घर से कचरा उठाने वाली कंपनी की कार्यप्रणाली और उसके खिलाफ मिलने वाली शिकायतों पर चर्चा की। अध्यक्ष ने कहा कि इस कंपनी के कार्य से शहरवासी संतुष्ट नहीं हैं। शहर में समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा है। इसलिए, आज कंपनी के अधिकारियों को बुला कर कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्देशों पर अमल न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सोमवार को शिविर में बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग
इसके अलावा बैठक में सोमवार को दिव्यांगों के लिए आयोजित होने वाले शिविर के बारे में चर्चा की गई। बताया गया कि शहर में पहली बार एएलआईएमसीओ मोहाली की तरफ से दिव्यांगों के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में शहर के दिव्यांग कृत्रिम अंगों के लिए आवदेन कर सकते हैं। इस दौरान मोहाली से आई टीम दिव्यांगों की जांच भी करेगी। कृत्रिम अंगों के आवेदन करने के लिए लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड और एक फोटो देना होगा। इसके बाद संस्था इनकी सूची तैयार कर तीन महीने के बाद दोबारा शिविर लगाकर कृत्रिम अंग बांटेगी। शिविर सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू कर दिया जाएगा।

-----
बिजली बिलों पर ब्याज न लेने की डाली अर्जी
नप अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में पार्किंग व लॉरी अड्डे के टेंडरों पर भी चर्चा हुई है। शहरवासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस बार पार्किंग व लॉरी अड्डों के टेंडरों में कुछ बदलाव किए जा रहा हैं। वहीं, बिजली बिलों पर चर्चा करते हुए कहा गया कि कोरोना संकट के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों ने महीनों से बिल का भुगतान नहीं किया है। अब इनको हजारों रुपये बिल के साथ ब्याज भी देनी पड़ेगी। इसलिए, नप ने पत्र लिखकर उपराज्यपाल से अपील की है कि इन लोगों का ब्याज का पैसा माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed