फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Gave Instructions to Shopkeepers

Udhampur News: सड़क पर वाहन लगाकर मरम्मत करने न करने की दी हिदायत

विज्ञापन
Gave Instructions to Shopkeepers
उधमपुर के धार रोउ पर वाहन मरम्मत का काम करने वाले दुकानदारों को हिदायत देते तहसीलदार जय सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। प्रशासन ने अभियान चलाकर दोमेल से लेकर सलाथिया चौक तक धार रोड के किनारे मोटर मैकेनिक का काम करने वाले दुकानदारों को हिदायत जारी की है। उन्हें कहा गया है कि वह सड़क पर वाहन लगाकर मरम्मत का काम न करें।
शुक्रवार को तहसीलदार जय सिंह की अध्यक्षता में टीम ने शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ दोमेल से लेकर सलाथिया चौक तक के इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान मोटर मैकेनिक, वाशिंग इत्यादि का काम करने वाले दुकानदारों को समझाया कि वह अपना काम दुकान के भीतर ही करें ताकि सड़क पर वाहन लगाकर इनकी मरम्मत करने से अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा न करें ताकि ट्रैफिक सुचारु रूप से चलता रहे।
विज्ञापन

तहसीलदार जय सिंह ने कहा कि पहले भी यह हिदायत दी गई थी लेकिन अभी तक इन लोगों ने अपना कोई बंदोबस्त नहीं है। इसलिए अब एक बार फिर से इनको समझाया गया है, अगर अब आदेश की अनदेखी हुई तो मजबूरन इनकी दुकानों को सीज करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धार रोड को चौड़ा किया जा रहा है। इसके किनारों पर भी तारकोल बिछाई जा रहा है लेकिन इन दुकानों के कामकाज की वजह से सरकारी काम अड़चन पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed