फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   gas cylinder chor

शादी में व्यस्त परिवार के घर से दो सिलिंडर गायब, तीसरा चुराने पहुंचा तो पकड़ा गया चोर

विज्ञापन
gas cylinder chor
उधमपुर। शादी की रस्मों में व्यस्त परिवार के घर से एक चोरी दो सिलिंडर चोरी करके ले गया। चोर तीसरा सिलिंडर चुराने के मकसद से घर में घुस तो गया, लेकिन पकड़ा गया। पहले तो परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने चोर को खूब लताड़ा उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना उधमपुर शहर के वार्ड-छह की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सोम राज ने बताया कि वार्ड-छह के एक घर में शादी समारोह था। परिवार के सभी सदस्य शादी की रस्में पूरी करने में व्यस्त थे। इसी दौरान घर से दो गैस सिलिंडर गायब हो गया। शाम के समय जब परिवार को पता लगा कि घर के अंदर से दो गैस सिलिंडर गायब हैं तो सभी परेशान हो गए। एक-दूसरे से सिलिंडर के बारे में पूछने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो हैरान रह गए।
विज्ञापन

फुटेज में एक व्यक्ति सिलिंडर ले जाता नजर आया, लेकिन उसे कोई नहीं पहचान पाया। शुक्रवार को एक बार फिर से वही व्यक्ति सिलिंडर चुराने के मकसद से उनके घर में पहुंच गया। इस दौरान भी सभी लोग घर में व्यस्त थे। व्यक्ति ने फिर से सिलिंडर उठाया और ले जाने लगा तो परिवार एक सदस्य की अचानक उसपर नजर पड़ गई। उसने उसको पकड़ लिया। सभी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उसे खूब लताड़ा। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। कुछ देर में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और चोर को अपने साथ ले गई। पुलिस ने परिवार से शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed