फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Garbage in City Katra

Udhampur News: कटड़ा में जगह-जगह फैली गंदगी से श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान

विज्ञापन
Garbage in City Katra
जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर मुख्य बस स्टैंड पर नाली का गंदा बेहतर पानी व गंदगी में खड़े श्रद्धाल
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। न केवल स्थानीय लोग बल्कि देशभर से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी गंदगी से खासे परेशान हैं। मुख्य बाजार, बस स्टैंड, होटल इलाका, धर्मशालाओं के बाहर गंदगी के कारण बीमारी फैलने का डर पैदा हो गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से आए एक श्रद्धालु रामेश्वर यादव ने बताया कि हम वर्षों से माता के दर्शन करने आते हैं, लेकिन इस बार कटड़ा की हालत देखकर दुख हुआ। सड़कों पर फैली गंदगी, बदबू और मच्छरों ने यात्रा का अनुभव खराब कर दिया है। दिल्ली की एक महिला श्रद्धालु ने कहा यह स्थान एक आध्यात्मिक केंद्र है। स्वच्छता यहां सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। स्थानीय दुकानदारों और शरह वासियों की मुश्किलें भी कम नहीं हैं।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि गंदगी से ग्राहकों की संख्या घट गई है। न तो लोग दुकान में रुकना चाहते हैं न ही कुछ खरीदना। बदबू की वजह से दुकानें बंद करने की नौबत आने बाली है। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान जोश ने कहा कि हम मजबूरी में हड़ताल पर हैं। इतने कम वेतन से परिवार पालना मुश्किल हो गया है। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जातीं हम काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि उनकी ओर से कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के प्रयास जारी हैं। नगर पालिका अधिकारी ने बताया हम उच्च अधिकारियों के संपर्क में हैं और वित्तीय बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही स्थिति सामान्य करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed