{"_id":"170a029afd0f86f487eb3eeb7727d8db","slug":"fury-at-the-lack-of-doctors-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों की कमी पर रोष, धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों की कमी पर रोष, धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर गुस्साए लोगों ने मंगलवार को कसबे के मेन चौक को बंद कर धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। विभाग को यह चेतावनी भी दी गई कि यदि डाक्टरों की कमी को जल्द पूरा नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
मेच चौक पर पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। घंटों तक मार्ग को बंद रखा तथा चिनैनी के उपजिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल को नई इमारत में शिफ्ट तो किया जा चुका है, लेकिन डाक्टरों की कमी को अभी तक पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
इससे चिनैनी में फिजिशियन, सर्जन, असिस्टेंट सर्जन, बेहोशी और महिला विशेषज्ञ डॉ. के पद खाली पड़े हुए हैं। इस कारण मरीजों को कई दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। कई मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि मादा, कुद, सुद्धमहादेव, घाड़िया में भी डाक्टरों की कमी से मरीजों की परेशानियां बढ़ती है और उन्हें मजबूरन दूसरी जगहों पर इलाज के लिए जाना पड़ता है खास कर वह मरीज काफी परेशान होते हैं, जिनकी माली हालत ठीक नहीं है। वह रेफर का नाम सुनकर परेशानी में पड़ जाते हैं।
प्रदर्शनकारियों ने घंटों तक मार्ग को बंद कर यही मांग उठाई और कहा कि जब तक डाक्टरों की समस्या दूर नहीं होती और मार्ग से नहीं हटेंगे। वहीं मार्ग बंद की सूचना चिनैनी तहसीलदार कुनाल शर्मा को मिली और इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि उनका यह ज्ञापन उच्च अधिकारियों को तुरंत भेजा जाएगा। प्रदर्शन में नीरज थापा, संजीव शर्मा, विनोद माथुर, अशोक शर्मा, नसीब सिंह, वैध रत्न लाल, मंजीत सिंह, धरम सिंह और अन्य मौजूद थे।