फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fruit And Vegitable

Udhampur News: होलसेल फल व सब्जी मंडी की 22 लाख से बदलेगी सूरत

विज्ञापन
Fruit And Vegitable
होलसेल फल एवं सब्जी मंडी उधमपुर का प्रवेश द्वार: संवाद
--प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही ओवरहेड शेड का भी किया जाएगा विस्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बागवानी योजना एवं विपणन विभाग की तरफ से स्थापित शहर की होलसेल फल एवं सब्जी मंडी कल्लर उधमपुर के विकास को लेकर विभाग के प्रयास लगातार जारी हैं। अब लगभग 22.18 लाख रुपये की लागत से शेड के विस्तार के साथ नया प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।
इस कार्य को लेकर टेंडरिंग प्रक्रिया के बाद अब जमीनी स्तर पर भी काम शुरू कर दिया गया है। पुराना प्रवेश द्वार डिस्मेंटल कर नया मजबूत और डिजाइनिंग प्रवेश द्वार बनाया जाना है। इसके अलावा शेड का विस्तार भी किया जाएगा जिससे सब्जी मंडी की सुंदरता बढ़ेगी और यहां कारोबार करने वाले थोक विक्रेताओं और किसानों को भी लाभ मिलेगा। मंडी में काम करने वाले पवन कुमार, मनोज शर्मा व धीरज गुप्ता ने बताया कि इस सब्जी मंडी में लगभग सारा कारोबार टीन के बनाए शेडों के नीचे ही होता है। लेकिन इसमें जगह की तंगी के कारण परेशानी पेश आती है। प्रवेश द्वार भी काफी समय से खस्ताहाल हो चुका है। इसलिए मांग की जा रही थी कि शेड का विस्तार किया जाए और प्रवेश द्वार को भी नए सिरे से बनाया जाए। उधमपुर की होल सेल सब्जी मंडी जम्मू संभाग की दूसरी बड़ी मंडी है। इसकी स्थापना के बाद से ही यहां लगातार सुविधाएं बढ़ाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। पहले शहर के भीतर छोटी जगह पर मंडी का संचालन होता था लेकिन बाद में हार्टीकल्चर प्लानिंग एंड मार्केटिंग डिपार्टमेंट की तरफ से साल 2010 में इसे शहर से बाहर कल्लर हिम्मती इलाके में 26 कनाल जमीन पर स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद से लगातार इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। कुछ समय पहले इसी साल से इसमें किसानों के लिए सराय का संचालन भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक पैटर्न पर सब्जी मंडी में ओवरहेड शेड का विस्तार और प्रवेश द्वार का पुनर्निर्माण करने का काम किया जाना है। इसका टेंडर हो गया है। अब गेट को डिसमेंटल करने के बाद आगे का काम पूरा किया जाएगा।
-अनुज कुमार,क्षेत्र एवं विपणन अधिकारी उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article