फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   From today in Panchairi, tourists will get a chance to live in rural environment

पंचैरी में आज से सैलानियों को मिलेगा ग्रामीण परिवेश में रहने का मौका

विज्ञापन
From today in Panchairi, tourists will get a chance to live in rural environment
उधमुपर/पंचैरी। पंचैरी के तीन पर्यटन गांव में पर्यटकों के लिए की गई तैयारी को रविवार को अंतिम रूम दिया गया। सोमवार को डिवकॉम जम्मू डॉ. राघव लंगर योजना का शुभारंभ करेंगे और जिसके साथ ही पर्यटकों को सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। रविवार को दिनभर ग्रामीण तैयारियों में जुटे रहे। पंचैरी में टी-स्टाल और ढाबों को भी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जिले में पहली बार किसी इलाके को पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार किया गया है, जिसमें प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई है। सोमवार सुबह सांकरी देव स्थान पर डिवकॉम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाएं से संबंधित सूची जारी कर दी है। सांकरी देव स्थान पर रविवार को दिनभर तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया। प्रशासन की तरफ से जारी सूची के अनुसार पंचैरी में 29 घरों में लोगों को होम स्टे की सुविधा मिलेगी। वहीं, सैलानियों को सैर करवाने के लिए नौ पालकी वाले काम करेंगे। यूथ क्लब के सात सदस्य टूरिस्ट गाइड का काम करेंगे। टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर पर तीन वालंटियर्स तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

22 पिट्ठू वालों को काम की अनुमति दी गई है। फोक बैंड में तीन सदस्य रखे गए हैं। कुड नृत्य में 14 कलाकार हिस्सा लेंगे। गितड़ु पार्टी में छह कलाकार, लंबी बाख में 19 कलाकार हिस्सा लेंगे। 13 घोड़ा चालक, आठ कलाकार डोगरा सुहाग, दस को डोगरी समूहगान में हिस्सा लेने का अवसर दिया गया है। यह लोग पर्यटकों की मांग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। पंचैरी में स्थानीय निवासियों ने पर्यटकों के लिए अपने घरों के साथ छोटे ढाबे और टी स्टाल को भी सजाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed