फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   From morning till evening there was silence in the markets of Devikanagari

सुबह से शाम तक देविकानगरी के बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
From morning till evening there was silence in the markets of Devikanagari
उधमपुर। प्रदेश में 100 से अधिक रिलायंस स्टोर खोलने के विरोध में चैंबर ऑफ कॉमर्स और व्यापार मंडल की तरफ से घोषित उधमपुर बंद बुधवार को पूरी तरह से कामयाब रहा। सुबह से शाम तक बाजार में दुकानें बंद रहीं और बाजाराें में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के समय व्यापारियों और दुकानदारों ने इंदिरा चौक में बाजू पर काली पट्टी बांध कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि पिछले कुछ समय से सरकार ने सभी निर्णय व्यापारियों के खिलाफ लिए हैं। सरकार की मनमानी को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बाजार में सुबह में ही सन्नाटा पसरा रहा और ज्यादातर दुकानें बंद थी। शहर के गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, मेन बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सैला तालाब, धार रोड, सलाथिया चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों में दुकानों के शटर बंद थे। हालांकि गोल मार्केट में कुछ दुकानें सुबह के समय खुली नजर आईं तो व्यापार मंडल और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने बंद करवा दिया। साथ ही मुनादी कर दुकानदारों से दुकानों बंद रखने का आह्वान किया। बाजार में चंद लोग ही नजर आए। दोपहर 12 बजे दुकानदारों और व्यापारियों ने इंदिरा चौक पर एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान शाम स्वरूप कल्सोत्रा, व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी ने मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानदारों और व्यापारियों ने कहा कि सरकार की नीतियां व्यापार विरोधी हैं। सबसे पहले निर्माण सामग्री के दाम बढ़ा कर परेशान किया गया। जो निर्माण सामग्री पहले एक हजार रुपये में मिलती थी तो अब उसके चार हजार से अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। कोरोना संकट में भी सरकार की तरफ से व्यापारियों को किसी तरह की राहत प्रदान नहीं की। अब रिलायंस के स्टोर खोल कर परेशान करना शुरू कर दिया है। अगर रिलायंस के स्टोर खुलते हैं छोटे व्यापारी और दुकानदार खत्म हो जाएंगे। लाखों रुपये का कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा। केंद्र सरकार की इस साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। अगर सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो प्रदर्शन को तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed