फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   From morning till evening there was an influx of devotees in the temples

सुबह से शाम तक भक्तों का मंदिरों में लगा रहा तांता

विज्ञापन
From morning till evening there was an influx of devotees in the temples
उधमपुर। दूसरे नवरात्र पर भी देविकानगरी महामाई के रंग में डूबी नजर आई। सुबह व शाम के समय सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच कर माथा टेका और परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वहीं मंदिरों में पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। मंदिरों में सामाजिक दूरी का पालन करने पर ही माथा टेकने का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले नवरात्र की तरह ही दूसरे नवरात्र पर भी सुबह होने पर ज्यादातर शहरवासी पवित्र देविका नदी के तट पर पहुंचे, जहां सभी ने पहले तो बावलियों में स्नान कर मंदिरों में माथा टेका। शहर के टी मोड़ इलाके पर स्थित काली माता मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर में शहर के साथ ग्रामीण व सैनिक क्वार्टरों से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे। जखैनी इलाके में स्थित काली माता मंदिर, चबूतरा बाजार स्थित शीतला माता मंदिर, गंगेड़ा की पहाड़ी पर स्थित शारदा माता का मंदिर व अन्य कई मंदिरों में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर अपने परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ दूसरे नवरात्र का व्रत भी रखा। सुबह से लेकर रात तक शहर व आसपास के इलाकों में सिर्फ महामाई के भजन ही सुनाई दे रहे थे। मंदिरों में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिरों के बाहर सुबह व शाम के समय जवानों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed