फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Friends will increase with sweet speech, enemies will decrease

मधुर वाणी से दोस्त बढ़ेंगे, दुश्मन होंगे कम

विज्ञापन
Friends will increase with sweet speech, enemies will decrease
उधमपुर। रठियान में जारी श्रीमद्भागवत सप्ताह में शनिवार को संत सुभाष शास्त्री ने संगत को जीने की कला के बारे में बताया। इसके साथ वाणी के प्रयोग और उसके महत्व से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाणी के दुरुपयोग से समाज में अनेक झगड़े यहां तक कि हत्याएं तक हो जाती हैं। जैसे वाणी के द्वारा तीर से चुभने वाले वचन अपमानजनक, अहितकारी, द्वेष जनित, क्रोध, हिंसा, इत्यादि वाले शब्द बोल देते हैं, जिससे दूसरे के मन में अशांति और दुख का जन्म होता है। इस प्रकार बिना किसी कारण ही हम एक शत्रु पैदा कर लेते हैं। इसलिए सदा वाणी का उपयोग मधुरता से करें, जिसके फलस्वरूप मित्र बढ़ते जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने समझाया कि संसार में हर मानव चिंतित दिखता है, क्योंकि उसे संतोष नहीं है। मानव के हृदय में सदैव इच्छाएं जन्म लेती हैं। इनमें से जो भी आपको प्राप्त होगा, वह एक न एक दिन बिछुड़ ही जाएगा और फिर आपको उसके बिछुड़ने का कष्ट होगा। इसलिए हमें चाहिए कि जो कुछ भी प्रभु ने हमें दिया है उसमें संतोष कर लें, तो शांति से रह सकते हैं। यदि असंतोष करना ही है तो भजन में करें, क्योंकि भजन जितना हो उतना ही कम। जैसे परमार्थ जितना भी हो, उतना ही थोड़ा। तथा भगवान के प्रति प्रेम जितना हो, उतना ही थोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में शास्त्री ने संगत को समझाया कि इस जगत के बंधन से मुक्त होने के लिए निरसंकल्प होना इतना सहज भी नहीं है तो फिर क्या करें। उपाय यह है कि जगत के संकल्पों को छोड़कर भागवत संकल्प करें। ऐसा संकल्प करते हुए मुख से प्रभु के नाम का उच्चारण और हृदय, मन व आंखों में प्रभु की छवि को धारण करना चाहिए। ऐसा साधक सहजता से प्रभु के अनुग्रह का अधिकारी बन जाता है, इससे बढ़कर मानव को और क्या चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed