{"_id":"67ec3411e96d83f6110ff114","slug":"free-government-bus-service-for-womens-in-udhampur-from-today-udhampur-news-c-202-1-udh1007-121912-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले की महिलाएं आज से करेंगी सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले की महिलाएं आज से करेंगी सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा सेवा शुरू कर दी गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने इस योजना का श्रीनगर में उद्घाटन किया। यह सेवा शुरू होने से जिले की महिलाओं में खुशी की लहर है।
बता दें कि उधमपुर से रोजाना बसंतगढ़, लाटी, रियासी, पठानकोट, दयाला चक, बट्टल मोड़, कटड़ा, रामपुर शलां व श्रीनगर के लिए स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) की बसें चलती हैं। बुधवार से इन सभी मार्गों पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा मिलेगी। सरकार के इस आदेश के बाद से महिलाएं काफी खुश हैं। गौरतलब है कि रोजाना हजारों की संख्या में महिलाएं बसंतगढ़, लाटी, रियासी, पठानकोट व श्रीनगर का सफर करती हैं। लेकिन अब वे बिना किराये के ही सफर कर पाएंगी।
एसआरटीसी बसों के किराये से मिलेगी महिलाओं को राहत
रूट किराया
1.उधमपुर-बसंतगढ़-- -- -- - 157
2.उधमपुर- लाटी-- -- -- -- -110
3.उधमपुर-रियासी-- -- -- -- -90
4.उधमपुर-पठानकोट-- -- -- -182
5.उधमपुर- दयाला चक-- -- -- 117
6. उधमपुर-बट्टल मोड़-- -- -- -40
7.उधमपुर-कटड़ा-- -- -- -- -- -51
8.उधमपुर-रामपुर शलां-- -- -- -- 80
9.उधमपुर-श्रीनगर-- -- -- -- 315 साधारण, एसी - 760
10.उधमपुर-रामनगर-- -- -- -54
11. उधमपुर-डुडु-- -- -- -- -- -150
विज्ञापन
उधमपुर। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा सेवा शुरू कर दी गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने इस योजना का श्रीनगर में उद्घाटन किया। यह सेवा शुरू होने से जिले की महिलाओं में खुशी की लहर है।
बता दें कि उधमपुर से रोजाना बसंतगढ़, लाटी, रियासी, पठानकोट, दयाला चक, बट्टल मोड़, कटड़ा, रामपुर शलां व श्रीनगर के लिए स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) की बसें चलती हैं। बुधवार से इन सभी मार्गों पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा मिलेगी। सरकार के इस आदेश के बाद से महिलाएं काफी खुश हैं। गौरतलब है कि रोजाना हजारों की संख्या में महिलाएं बसंतगढ़, लाटी, रियासी, पठानकोट व श्रीनगर का सफर करती हैं। लेकिन अब वे बिना किराये के ही सफर कर पाएंगी।
विज्ञापन
एसआरटीसी बसों के किराये से मिलेगी महिलाओं को राहत
रूट किराया
1.उधमपुर-बसंतगढ़
2.उधमपुर- लाटी
3.उधमपुर-रियासी
4.उधमपुर-पठानकोट
5.उधमपुर- दयाला चक
6. उधमपुर-बट्टल मोड़
7.उधमपुर-कटड़ा
8.उधमपुर-रामपुर शलां
9.उधमपुर-श्रीनगर
10.उधमपुर-रामनगर
11. उधमपुर-डुडु