फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Four bodies found of a family in Saddal

सद्दल से एक ही परिवार के चार शव बरामद

Wed, 15 Oct 2014 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 15 Oct 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
Four bodies found of a family in Saddal

सद्दल में दो दिन से शवों की तलाशी का बंद हुआ काम मंगलवार को लोगों के विरोध के कारण दोबारा शुरू हुआ। इससे सफलता भी मिली। मलबे में दबे चार और लोगों के शव बरामद हुए। इनमें से तीन की पहचान एक ही परिवार के कविता, रिंकू और मितू रूप में हुई है।

विज्ञापन


एक व्यक्ति के शरीर का आधा हिस्सा मिला है। संभावना है कि वह इसी परिवार का गुच्छू हो सकता है। सात दिनों के बाद तलाश में जुटी टीम को सफलता मिली है। सद्दल में शवों की तलाश का काम वीरवार को भी दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद रविवार और सोमवार को भी काम बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण मंगलवार को दोबारा शवों की तलाशी का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


एक और जेसीबी मौके पर पहुंची। दो मशीनों से काम में तेजी लाई गई।  कुछ दिन पहले चले काम में जेसीबी का उपयोग किया गया। जमीन के काफी नीचे तक शवों की तलाश की गई, जिससे दो महिलाओं और दो पुरुषों के शव निकाले गए। क्षेत्र के लोगों को अब भी उम्मीद है कि दबे हुए उनके अपनों के शव मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उत्तराखंड से आई भूगर्भ विभाग की टीम सद्दल में विशेष तौर पर जमीन का निरीक्षण करने में जुटी है। टीम यह पता लगा रही है कि भूस्खलन कैसे हुआ? इन गांव के लोगों को बसाने के लिए जगह की भी तलाश की जा रही है। सद्दल को केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने पहले ही सांसद आदर्श ग्राम के तहत गोद लेने की घोषणा की है।


एसपी खलील पोसवाल के अनुसार चार और शव निकाले गए हैं। मौसम और अन्य कारणों से बीच में कई बार काम रुका, लेकिन अंतिम पल तक शवों की तलाश करने का काम जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed